मोबाइल की लत से बचने का तरीका
मोबाइल की लत से बचने का तरीका : •••••••••••••••••••••••••••••••••••
ये बात सच है कि मोबाइल ने जिंदगी जितनी आसान की है उतनी ही क्लिष्ट भी बना दी है। व्यस्तता और मनोरंजन के बीच का फ़र्क़ खत्म कर दिया। अब इंसान इस कदर व्यस्त रहने लगा कि उसके पास ख़ुद के लिए ही समय नहीं है। अब वो मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि बिना वजह खुद को व्यस्त रखने के लिए मोबाइल चलाता है। हालांकि अब AI की विकसित दुनिया में टेक्नोलॉजी के बिना रहना असंभव सा ह। पर फ़िर भी उस पर निर्भरता बिल्कुल भी सही नहीं है। जरूरत के वक्त उसका प्रयोग जायज है पर अधिकतर समय उसी के साथ गुजारना एक तरह की लत है। इस लत से दूर रहने के लिए मोबाइल से दूरी बनानी होगी जिसके लिए कुछ नियम बनाने होंगे.....
1. सबसे पहले मोबाइल प्रयोग करने का purpose set किया जाए। यूँ ही नहीं कि बोर हो रहे या चलो कुछ मनोरंजन हो जाये के कारण घण्टों मोबाइल स्क्रोल करते हुए गुजर दिया जाए।
2.कोशिश करके हर alternate hour पर मोबाइल चेक किया जाए। 9 से 10 चेक किया तो 10 से 11 विराम दें।
3. मोबाइल में सबसे ज़्यादा आकृष्ट करने वाले उसके बेशुमार रंग होते हैं। तो दूरी बनाने के लिए मोबाइल को black& white mode पर डाल दिया जाये। रंगहीन स्क्रीन अपनी ओर कम आकृष्ट करेगी।
4.Notifications off कर दिया जाए। हर बार beep की आवाज़ हमें मोबाइल चेक करने की ओर प्रेरित करती है।
5.कोशिश यही की जाए कि हम जहां भी बैठे हो या लेटे हों। हमारी पहुंच से मोबाइल कम से कम 10 फीट दूर हो। यहां हमारा आलस हमारे लिए ही फायदेमंद होगा।
6. Ringtone भी बहुत light और soothing रखें। जिससे मस्तिष्क पर दबाव ना दिखे। और कभी कभी ignore भी की जा सके। जैसे कि promotional calls बिना वजह परेशान करती है।
7. ये बात सही है कि मोबाइल के जरिये हम दूसरों से connected रह सकते हैं। पर आज भी संपर्क में रहने के दूसरे जरियेभी चलन में हैं।तो कोशिश करके वो आजमाए जाएं।
8. अपने मन को मजबूत करना होगा। क्योंकि जब हम अंदर से दृढ़प्रतिज्ञ होकर मोबाइल को सिर्फ़ अति आवश्यक जरूरत के समय ही प्रयोग करने के लिए तैयार करेंगे। तभी बदलाव होगा।
ये कुछ बहुत ही सामान्य सी activities हैं जो mobile addiction को कम करने में मदद करेंगी। इसमें से अगर दो चार भी अपनाई जा सके तो ये लत कुछ हद तक तो दूर हो ही जाएगी।
★◆★◆★◆★◆★◆★◆★◆★◆★◆★
Comments
Post a Comment