सब बंद कर दो सरकार
सब बंद कर दो सरकार : •••••••••••••••••••••• हिंदुस्तान में इस वक्त बहुत अराजक माहौल चल रहा हैँ. हर ओर अलग अलग मुद्दे पर बस प्रोटेस्ट दिखाई दे रहे। और सरकार जिस तरह का रवैया अपना रही है। वह पूरी तरह से दमनकारी है। ए तानाशाह, ये भी कर लो तुमने साधन बंद कर दिए तो क्या हमारे पास टाँगे तो है ना हम मीलों चल कर आएंगे गर ये भी गले न उतर रहा हो तो चलो अब सबको अपाहिज बना दो ... ए तानाशाह, ये भी कर लो तुमने इंटरनेट बंद कर दिया तो क्या हमारे पास आवाज़ तो है ना हम चिल्लाकर शोर मचाएंगे गर ये भी अखर रहा हो तो चलो अब सबकी गर्दनें कलम करवा दो... ए तानाशाह, ये भी कर लो राहों पर कँटीलें तार बिछवाए तो क्या हमारे पास हौसले तो हैँ ना हम पैर लहूलुहान होने पर भी उन्हें फांद कर आएंगे गर ये भी बुरा लग रहा हो तो चलो अब घावों पर थोड़ा नमक छिड़कवा दो.... ए तानाशाह, ये भी कर लो पुलिसिया दम पर बाड़बन्दी करवाई तो क्या हमारे पास जुल्म झेलने का माद्दा तो है हम लाठियाँ खाते हुए आगे आएंगे गर ये भी नागवार है ...






