जय हो प्रभु श्री राम 🕉️🙏
जय हो प्रभु श्री राम...🕉️🙏
भारत में सर्वत्र प्रभु श्री राम के अयोध्या जन्मस्थली पर उनके मंदिर के निर्माण प्रारम्भ की खुशियां मनाई जा रही। पर राम जी के बारे में एक ये सोच भी भिन्न किंतु अति महत्वपूर्ण है ।
•••••••••••••••••••••••••••••
भारत में सर्वत्र प्रभु श्री राम के अयोध्या जन्मस्थली पर उनके मंदिर के निर्माण प्रारम्भ की खुशियां मनाई जा रही। पर राम जी के बारे में एक ये सोच भी भिन्न किंतु अति महत्वपूर्ण है ।
प्रभु श्री राम सर्वत्र हैं। उनकी उपस्थिति कण कण में है। उन्हें किसी स्थान विशेष में नहीं बाँधा जा सकता। ये हमारा आग्रह हो सकता हैं पर उनकी विवशता नहीं। क्योंकि जो सारे जग को चला रहे हैं। भले ही हम अयोध्या , लंका या अन्य किसी स्थान से राम जी को जोड़ने की कोशिश करें। पर राम जब जन्में तो पूरा जनमानस उनके साथ जन्मा। अर्थात राम का जन्म एक नए युग में , एक नई सोच और सरलता से जग के संचालन की प्रक्रिया का शुभारंभ था। राम एक पूरे जीवन चरित्र के उदाहरण पुरुष हैं।
अब प्रभु के संदर्भ में दूसरी बात ये कि हम जहाँ रहते हैं उसी स्थान पर हमारे प्रभु भी रहते हैं। अर्थात उदाहरण के रूप में समझें तो भले ही हम दुर्गा जी को वैष्णों देवी से जोड़ कर देखते हों पर हम रोज तो वैष्णों देवी दर्शन को जा नहीं सकते। अतः हम घर पर ही देवी माँ की आराधना कर के अपनी भक्ति को संतुष्ट करते हैं। इसी तरह राम मंदिर भले ही कहीं भी बन जाये, हम सब के लिए हमारे राम हमारे घर पर ही हैं। जो हमारे दुःख में, सुख में त्यौहार में , संस्कार में सहभागी बनते हैं।
इस लिये मैं प्रभु राम के लिए स्थान विशेष की आवश्यकता को महत्व नहीं देतीं। राम वह नाम है जो हमें जीवन जीने के लिए चमत्कारों से परे सरल सामान्य जिंदगी जी कर भी आदर्श स्थापित करने में विश्वास दिलाते हैं।
★★★★★★★★★★★★★★★

Comments
Post a Comment