कंटेंट की व्याख्या

कंटेंट की व्याख्या :

••••••••••••••••••••


कंटेंट आख़िर है क्या...वह जो हम देख रहे या वह जो देखने के बाद उस के लिए महसूस कर रहे। क्योंकि चल रही परिस्थिति किस तरह का परिणाम देगी ये किसी को नहीं पता। इसलिए परिस्थिति को देखते और उसमें जीते अगर उसके बारे में कोई धारणा बनाते है तो वो content नहीं होगा। क्योंकि वो एक भ्रामक धारणा है

हर क्षण जो अनुभव हम पाते हैं, वह content की ही अभिव्यक्ति है और जो अनुभव करता है, वही भी उसी content का हिस्सा हो जाता है। वह कोई अलग “मैं” नहीं, बल्कि कंटेंट का ही चलन है। यह चलन, यह गतिशीलता, निरंतर अपने आप को संशोधित करती रहती है।

प्रत्येक प्रयास, हर सोच, हर प्रतिक्रिया किसी पुराने कंटेंट से जन्मी होती है, उसी को संदर्भित करती है, और उसी का विस्तार है। हम जब किसी को देखते हैं। क्या हम सच में उसे देख रहे हैं, या उस देखे जाने की आदत को ?

क्या वही पुराना अनुभव जागृत होता है ? या कुछ नया ?

जैसे कोई पाँच साल पहले हमें अपमानित करता है। और आज फिर मिल जाता है।  तो क्या पहले महसूस होता है। पुराना अनुभव, उसकी पुनरावृत्ति या वर्तमान परिदृश्य  ? ? और वह पुरानी यादें, पुराने अनुभव न केवल भीतर की संचित सामग्री हैं, बल्कि वे आज किया जाने वाले नए प्रयासों के लिए आधार भी हैं।

इसलिए कोशिशें, उपाय, जतन सभी उसी कंटेंट की परतें हैं, प्याज के छल्ले जैसी। फैक्ट और आइडियाज का यह रिश्ता है। फैक्ट केंद्र है। आइडियाज उसकी परिधि में उगते हुए इंद्रधनुष बनाते हैं।

हम जब फैक्ट से दूर होते हैं,

वहां से केवल भ्रम, विकल्प, वैराग्य और मोह का संसार बढ़ता है।


समय इसी केंद्र से परिधि की ओर मूवमेंट है—

फैक्ट से दूर हटते जाना,

परिधि के विस्तार की प्रक्रिया,

जो अंततः वही कंटेंट है जो लगातार खुद को संशोधित करता रहता है।


यह भीतर का युद्ध,

अंधे धृतराष्ट्र और बेचैन पांडवों का संघर्ष नहीं मात्र,

बल्कि एक सार्वकालिक, सामूहिक युद्ध है।

यह युद्ध केवल व्यक्ति में नहीं,

पूरे मानव चेतना के महासागर में लहरों की टकराहट है।


इस महासागर का मंथन है वह पुराना समुद्र मंथन—

जहां विष और अमृत दोनों निकलते हैं।

और यही है मानव चेतना की निरंतर यात्रा,

जहां हर प्रयास, हर मोमेंटम,

नए भ्रमों को जन्म देता है,

और नए खोजी को — जो अपने आप में एक और कंटेंट।


खोज का भ्रम, खोजी का भ्रम,

और फिर वही भ्रम नए सिरे से संशोधन का स्रोत बनता है।

इसलिए यह यात्रा कभी खत्म नहीं होती।

यह निरंतर संशोधन, निरंतर मंथन—

ताकि अंततः कोई स्थायी जवाब न हो,

केवल अनुभव का प्रवाह हो।


महाभारत का सार यही है—

न केवल बाहरी युद्ध, बल्कि भीतर का चिरंतन संघर्ष,

जो कभी समाप्त नहीं होता......!!

पर उसी संघर्ष में है चेतना का जीवंत होना।


यह एक आमंत्रण है,

उस गहराई को देखने का,

जहां सवाल जवाब से भी आगे हैं—

जहां कंटेंट खुद अपनी कहानी कहता है ....!


****************************************

Comments