हम सभी के जीवन में कोई न कोई ऐसा दौर जरूर आता है जब हम अपनी ही जिंदगी को बेमानी समझ कर उससे पीछा छुड़ाने की सोचने लगते हैं।  पर आगे बहुत कुछ ऐसा भी है जिसे हम आज की परछाइयों में घिर कर देखना नहीं चाह रहे।  कभी कुछ अच्छा और सकारत्मक देखने को मिलता है तो उसे सभी के साथ share  करना  अच्छा लगता है आज एक ऐसा ही विडिओ आप सभी के साथ साझा कर रही हूँ जिसमें एक युवती को तमाम मुश्किलों  से जूझते हुए भी हौसला बनाये रखने का चित्रण किया गया है।  जीवन यही है पर हम इसे अनदेखा कर के भागने लगते हैं। जीवन उतार चढाव का नाम है।  हम सभी इस से गुजरते हैं।  कभी कभी बहुत सी बातें लाख समझाने पर भी समझ नहीं आती पर कुछ प्रत्यक्ष देख लेने पर  वह दिलों दिमाग में बैठ जाती हैं।  जैसे एक बार मैं किसी सेमीनार में हिस्सा लेने गयी।  वहां एक वक्ता ने एक घटना को यूँ ही समय सबको सुनाया।  फिर सबसे उस घटना के क्रम के बारे में पूछा। कोई भी सही तरह उसका विवरण नहीं दे पाया। अब उसने उसी घटना कोएक चित्रण के द्वारा जीवंत किया। उसके कुछ देर बाद जब उसने उसके बारे में लोगों से पूछा  बहुतों ने सही उत्तर दिया।  यही जिंदगी का फलसफा है।  हमें आस पास बहुत कुछ देख कर सीखने को मिलता है।  उसे थम कर देखना और सीखना चाहिए , जीवन बदल जायेगा। 

Comments