दोस्त के प्यारभरे शब्द- मेरे लिए

दोस्त के प्यारभरे शब्द - मेरे लिए :

•••••••••••••••••••••••••••••••

ये प्यारे से शब्द और सुंदर सी कविता मेरी सबसे प्यारी सहेली ने मेरे लिए लिखी है। कहने को तो बस आठ दस पंक्तियां हैं ये...पर ये उन भावों को दिखाती हैं जो मेरी दोस्त मेरे लिए महसूस करती है। 

कभी कभी सबने अपने जीवन में कोई ऐसे साथ कि तमन्ना जरूर की होगी। जो भले दूर रहता हो पर जुड़ाव कुछ ऐसा हो जिससे सुख दुःख की हर बात साझा की जा सके। तमाम जद्दोजहद के बीच ठंडी छांव के सुकूँ जैसा वो साथ हौसले का परिचायक होता है। और वो कोई भी हो सकता है। या तो परिवार का ही कोई सदस्य या परिवार से बाहर का। अमूमन वो कोई दोस्त ही होता है।

क्योंकि दोस्त ही है जिससे बेझिझक बेहिचक कुछ भी कहा सुना जा सकता है। उससे उम्मीदें भी अगर होती है तो उसमें उसके लिए प्यार भरा होता है। अगर आपके जीवन में भी कोई ऐसा दोस्त है तो उसे संजो कर रखिये। क्योंकि वो परेशानी और चिंता के समय शरीर के लिए ग्लूकोस ड्रिप का काम करता है। जो जीवनदायिनी बनती है। 

रितु बचपन की मेरी ऐसी ही दोस्त है। जिसकी मेरी जिंदगी में उसी ग्लूकोस ड्रिप की तरह जगह है जिसके होने से ऊर्जा का संचार यथावत रहता हैं।

👭❤️👭❤️👭❤️👭❤️👭❤️👭❤️



Comments