बड़े होने का अर्थ
बड़े होने का अर्थ :
•••••••••••••••••
एक बात सभी से पूछना चाहती हूं कि क्या कोई देश इस बिनाह पर ताकतवर दिख सकता है कि वह अपने करीबी अन्य देशों को उनकी इच्छाओं के अनुरूप ना चलने दे...? आपके नज़रिये से बड़प्पन की परिभाषा क्या होती है ... ? ?
अमेरिका खुद को सुपरपावर ,बड़ा और सबसे ज्यादा ताकतवर देश मानता है। अच्छी बात है अगर ऐसा मानता है। पर ज्यादा अच्छा तब होता जब इस बड़ी ताकत का उपयोग वो सबको साथ लेकर चलने, मिलकर उपयोगी नीति निर्धारण में , जरूरत के समय सहायता के लिए तत्पर रहने में दिखाता।
मेरी सोच तो यही कहती है कि जो पेड़ फलों से लदा और भरा होता है। वो झुका हुआ रहता है। ठूंठ किसी को सुख नहीं देते। इसलिए बड्डप्पन में नरमाई आये तो ही वह अच्छा होता है। अगर गुरुर आ जाये तो फिर वह बड्डपन्न दमनकारी हो जाता है।
पूरा विश्व बहुत से देशों का समूह है सबकी अपनी जीवनशैली है परंपराएं हैं , सामाजिक व अर्थिक स्थितियां हैं उनके रहवासी उसी अनुसार अपना जीवन तय करते हैं। कोई अन्य दूसरा देश उससे व्यापारिक संबंद्ध बनाकर तो रह सकता है पर उनकी जीवनशैली और संस्कृति में घुसने का प्रयास उचित नहीं होता। क्योंकि इससे उनकी दिनचर्या और व्यवहार प्रभावित होता है।
ईरान को लोग कट्टर देश मानते हैं पर मेरे नज़रिये से अगर उसने अपनी जनसंख्या को कुछ नियमों और संस्कारों में बांधा तो ये उसकी एक कोशिश थी अपनी संस्कृति को बचाने की। और ये कोशिश हर देश को करनी चाहिए। क्योंकि किसी भी देश की संस्कृति जिन्दा है तो वो चिरस्थाई रह सकता है। वरना अगर कोई पाश्चात्य सभ्यता से प्रभावित होकर खुद को बदलने लगे यो उसने खुद का कुछ नहीं रह पाता। वह बस वो होकर रह जाता है जो सामने वाला उसे बनाना चाहता है।
अमेरिका में रहने वाले नागरिक भी सुकूँ , सुविधा और सम्पन्न जिंदगी की चाहत रखते होंगे। और ये तब सम्भव है जब वहां की सरकारें दूसरे देशों के मामलात में दखलंदाजी करने से बेहतर अपने देश के नागरिकों को भरपूर करने में प्रयासरत हो। पद और रुतबा जो जिम्मेदारी लेकर आता है वो निभाना ही सही मायनों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन है।
इसलिए व्यक्तिगत तौर पर मुझे ऐसा लगता है कि मैं अमेरिका को तब सबसे बड़ा और ताकतवर देश मानूँगी जब वो व्यवहारिक तौर पर नरमाई और सम्प्रभुता की शैली से अन्य सभी देशों के साथ संबंद्ध रखेगा। क्योंकि जो बड़ा होता है वह नरम होता है। फल पकने के बाद ही स्वादिष्ट और नरम होता है। बचपने में वो कच्चा और कड़वा होता है।
◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆
Comments
Post a Comment