Pause बटन जरूरी है
Pause बटन जरूरी है :
•••••••••••••••••••••••
चलायमान रहना जीवन का सत्य है। ठहर जाना या थम जाना जिंदगी का रुक जाना मानते हैं। पर ये pause बटन क्या है...? ? Pause बटन अर्थात किसी विशेष समय पर अचानक रुक जाना , खुद को रोक लेना या थोड़ी देर के लिए शांत हो जाना।
आज जिस pause बटन की बात हो रही है वह अचानक आये क्रोध, रोष, ताव , खीज आदि के वक्त खुद को एक कदम पीछे लेने की बात है। बस कुछ वक्त, जब तक कि मन की उथलपुथल शांत ना हो जाये। क्योंकि उस समय react करना मतलब बात का बढ़ना होता है। और उसी वक्त खुद को थोड़ा सा समेट लेना बाद में रिश्ते का विस्तार बढ़ाता है।
अब ये pause बटन कब कैसे लिए जाए इसके मुख्य बिंदु ये हैं.....
1. जब भी परिस्थिति विपरीत या विरुद्ध प्रतीत होए। उसे भिड़ने के बजाए उसके शान्ति से गुजर जाने का इन्तेजार किया जाए।
2. कोई बात या व्यवहार प्रतिकूल लगे तो उसे अनसुना या अनदेखा किया जाए। उसके लिए कहीं और किसी बात पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।
3. जब कोई घटना एकदम से मन को विचलित कर दे तब मेडिटेशन या योग करना pause बटन के रूप में एक बेहतरीन उपाय हो सकता है।
4. जब भी कभी किसी की कोई कड़वी बात पर क्रोध आये तब कोशिश ये की जाए कि उसकी कोई और अच्छी बात याद की जाए जो कि उस समय प्रतिक्रिया ना देने के लिए pause बटन का काम करेगी।
5 . Pause बटन के लिए एक बेहतरीन और सरल उपाय ये भी है कि जब मन react करने के लिए उकसने लगे तो पानी पीना शुरू कर दो। मुहं में पानी भर लो। कुछ नहीं कह पाएंगे तो स्थिति अपने आप शान्त हो जाएगी।
ये pause बटन हम सब के अंदर स्वतः निर्मित होता है पर हम अपनी बात कह देने की जिद में उसे इस्तेमाल नहीं करते। जबकि जब गरमा गर्मी की स्थिति हो तब घी नहीं ठंडा पानी कारगर होता है। इसलिए हमें इसी pause बटन को ठंडे पानी की तरह अपने व्यवहार में use करना है। जिससे हमारे रिश्ते, जीवन और हम स्वयं भी एक बेहतर जिंदगी जी सके।
◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆
Comments
Post a Comment