उनकी चाहतें
उनकी चाहतें.....! ••••••••••••••••••
उनकी चाहतों कि फेहरिस्त कुछ यूँ है कि
चाहते है कि उनसे दिल लगाया जाए...
दिल तो लगाया जाए पर सरे आम ना बताया जाए
अकेले में प्यार कि बातें की जाए बेशुमार
पर बीच बाज़ार अनजान कि तरह
बिना हाथ पकड़े ख़ुद से थोड़ा पीछे चलाया जाए
शिकायतें उनसे चाहे भी कितनी हों पर
उनको बस दिल में रखे कभी जताया ना जाए
इश्क़ वो भी करते है हमसे, और हम भी
पर दोनों के दरम्यान उम्मीदों को न लाया जाए
साथ देंगे वो हमारा ज़ब उनके पास फुर्सत होगी
उनकी मसरूफियत में खलल ना पहुंचाया जाए
कोई जो पूछ ले कि कौन हो तुम हमारे तो
बस टाल देने के अंदाज में मुस्कुराया जाए
वो चाहते है दिल तो लगाया जाए पर
उसे सरेआम ना बताया जाए....!!
~ जया सिंह ~
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
Comments
Post a Comment