प्यार कि ताकत

प्यार कि ताकत :                                      •••••••••••••••••

जो पुरुष प्यार कर सकता है........वह सब कुछ कर सकता है। 

किसी को देखना, चाहना, जाति-धर्म-संस्कृति और देश की सीमाओं को पार कर उसे राजी करना, फिर निभाना। आपको क्या लगता है, ये सब आसान है ?? 

जिगरा चाहिए जनाब.. अपने आपको खत्म करने का। कहावत है ना कि प्रेम गली अति सांकरी, जामे दो न समाहिं ..... 

प्रेम विवाह के जोड़ो में आपको कुछ अलग मिलेगा। वे या तो शुरुआती कुछ वर्षों में बर्बाद हो जाते हैं, या फिर बेहद परिपूर्ण जीवन जीते हैं। इसलिए, कि विवाह पूर्व जो खूबसूरत लगता है, उंसके लिए सजना , संवरना, एक दूजे को देखना, आंखों में बातें, उसे सराहना.. 

उसकी हंसी पर अपने सुख, अपना अहम निछावर कर देना। तब ये असल नही होता। 

आपका एक अस्थायी रूप है, अभिनय है। आपके व्यक्तित्व के उजले पक्षों का सबसे बेहतरीन प्रस्तुतिकरण। पर जब विवाह हो जाता है, तो स्थायी रूप से यह अभिनय बेहद कठिन होता है। 

अमूमन ट्रॉफी पाने के बाद, मेहनत रुक जाती है। जब अब आप मूल स्वभाव पर लौट जाते हैं। गुस्सा, अहम और आत्मकेंद्रित फैसले.. 

तो फ़िर रिश्ता टूटने लगता है या टूट जाता है।

क्योकि आप "बदल" गए। आपसे रिश्ता ही उस किरदार को सच मानकर बनाया गया है, जो अभिनय था। प्रेम विवाह इसलिए असफल होते हैं। 

पर जो सफल हुए, ऐसे जोड़े, अपने बेस्ट प्रस्तुतिकरण को अपनी आदत में ढाल लेते हैं। केयर, डेडिकेशन, मुस्कुराहट, सह लेना.. ये स्थायी हो जाते है।

प्रेम इस तरह इंसान की अच्छाइयों को स्थायित्व देता है। 

प्रेम अब आदत है, आपका व्यक्तित्व होता है। आपका स्वभाव, भोजन और उच्छवास है। वह आपके साथ चलता है, हाथों में हाथ लिए, या आपके आगे, आपके पीछे ..बस प्रेम चलता है।

मित्र, पुत्र, परिवार, रिश्तेदार, टीम, वर्कप्लेस, देश विदेश.. आपके दायरे में हर करीबी आपके प्रेम के झरने की कलकल में मदहोश होता है। उस झरने से दो अंजुल पीकर तृप्त होता है। 

जब आपसे मिलकर लौटता है तो भीगी उंगलियों में आपकी खुशबू होती हैं। 

आपकी छाप.. आपकी निशानी, 

या कहिये आपका विजिटिंग कार्ड। 

उसे प्रेम की कद्र है, तो वह आपको भी उतना प्रेम लौटा कर जाएगा। इस लौटते प्रेम से आपकी भी दुनिया, आपका वातावरण, वर्कप्लेस, देश, और भी खुशनुमा, और भी समृद्ध होता जाता है। 

अब आप आत्मविश्वासी होते हैं, मजबूत होते है, भरोसा करते है, टीम बनाते हैं, लीड करते है, खूबसूरत बोलते है, खूबसूरत रोते है। आपकी उदासी भी खूबसूरत होती है। 

और हां, कभी कभार आ ही जाने वाले क्षणिक गुस्से में भी प्यार ही झलकेगा।  प्रेमिल व्यक्ति कुढ़ने वाला हो ही नही सकता। 

●●

और जिसके पास प्यार की विरासत हो,वह सब कुछ कर सकता है। मतलब सब कुछ..... बस अपने अंदर प्यार जिंदा रखा जाए। 

❤️❤️

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

Comments