नववर्ष मंगलमय होवे

नववर्ष मंगलमय होए :

•••••••••••••••••••••

आया नव वर्ष... आया आपके द्वार...

दे रहा है ये दस्तक बार-बार...

बीते बरस की बातों को दे बिसार...

लेकर आया है ये खुशियां और प्यार...

खुली बांहो से स्वागत कर, इसका...

और मान अपने ईश्वर का आभार...

आओ कुछ नया संकल्प करें...

मिटाएं आपसी बैर... भेदभाव...

लोगों में बांटे... दोस्ती का उपहार...

और दिलों में भरे... बस प्यार ही प्यार...

अपने घर, समाज और देश से करे प्यार...

हम सब एक हैं ये दुनिया को बता दे...

कोई नया हुनर, आओ सीखें...

जमाने को बता दे, हम क्या हैं...

आप सबको है प्यारा सा नमस्कार...

नववर्ष मंगलमय हो... यही शुभकामना लेकर...

आया नववर्ष...आया आपके द्वार...

और... दे रहा है ये दस्तक.... बार-बार...!

शुभ-प्रभात...!!

नववर्ष का पहला दिन मंगलमय हो....💐🌷

◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆



Comments