खुशियों भरी वादियाँ...👌🥰               **********************




हिमांचल की एक खूबसूरत जगह-धर्मशाला •••••••••••••••••••••••••••••••••••••• 

कुछ तो ख़ास बात बसी है इन नज़ारों में 

इक मीठी सी सिहरन है इनकी बयारों में

कहते हैं....रंगीनियत खुदाई नेमत होती है

ये ठंडी छुअन कहाँ हैं..भीड़ भरे बाजारों में

हरेभरे पहाड़, बहती हुई नदी, झुकते बादल

बलखाते रस्ते ढके हैं झूमते हुए चिनारों से

कुछ पल सुकूँ से लबरेज़ गुजारे तब जाना

जिंदगी तो यही हैं..प्राकृतिक अलंकारों में

समा जाए हममें ये शीतलता, यही आस है

कुछ ख़ास बन जाएं हम आम से किरदारों में

यही बस जाएं तो क्या बात होये...थोड़ी नमी 

भर जाए जिंदगी की चटकती सूखी दरारों में..!!

          

                        ~ जया सिंह ~

★◆★◆★◆◆★◆★◆★◆★◆★

Comments