जब आस लगे टूटने

 जब आस लगे टूटने :                            ••••••••••••••••••••


जब समय लगे विरुद्ध भागने

जब लगे हर ओर डर जागने

आस लगे बिखरकर टूटने

हर हाथ हाथ से लगे छूटने

तब कारे अंधियारे में जुगनू

भर यकीं जीवित रखना होगा

हम जीत ही जायेंगे खुद में

ये विश्वास भरना होगा...!!

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

Comments