You Tube और Tik tok की जंग

You tube और Tik Tok की जंग ...!
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
 कौन ज्यादा बेहतर ,
 ज्यादा कारगर ,
 ज्यादा मनोरंजक..?



आज कल हम बहुत हद तक social media पर निर्भर हो गए हैं। क्योंकि एक यही ऐसा platform हैं जहां हम अपनी जानकारियों को update कर सकते हैं। वह सब कुछ जान सकते हैं जो चलन में है , या कुछ नया जानने की इच्छा हो तो जान सकते हैं।
                          You Tube और Tik Tok ऐसे ही platform हैं जहाँ खुद को express कर सकते हैं। लोगों से connected रह सकते हैं। और हमें जो कुछ भी पता है वो दूसरों के साथ share कर सकते हैं। आजकल You Tube और Tik Tok में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने की जंग चल रही है। लेकिन इस जंग में कौन दूसरे से बेहतर है वो उसकी विशेषताओं पर निर्भर है। दोनों में जो basic diffrence है जिसकी वजह से दोनों की उपयोगिता भी अलग अलग हो जाती है। उसे समझना जरूरी है।

You Tube : -  हम जानकारियों के लिए goggle पर जब भी search करते हैं वहाँ पर लिखित में जानकारियों के विभिन्न प्रतिरूप सामने आते है । उसे पढ़ कर समझ कर हम accept करते हैं। जबकि you tube एक ऐसा platform हैं। जहाँ हम video के रूप में दुनिया भर की जानकारी collect कर सकते हैं। 
                    ये human behavior  की एक बहुत ही महत्वपूर्ण विशेषता है कि वो पढ़ी हुई बातों से ज़्यादा देखी हुई बातों को याद रख पाता है। क्योंकी एक movie की तरह उस जानकारी का हर पहलू उसे slides के तौर पर याद आने लगता है। इस लिए हम you tube की जानकारियों को एक अच्छे platform की category में रख सकते हैं।

Tik Tok : -   ये अपने talent और creativity को सब तक पहुंचाने का  एक माध्यम है। लेकिन ये platform शुरू से ही सिर्फ़ एक entertainment mode  के रूप में प्रचलित हुआ। कोई और picture के साथ कोई और lips sync , इससे video तो मज़ेदार बन जाता है । पर उसकी originality खत्म हो जाती है। और वो हंसी मजाक और मन बहलाने का साधन भर रह जाता है। इस बात से deny नहीं कर सकते कि इसमें creativity नहीं होती ...ज़रूर होती है। पर उस creativity का जानकारियों के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता। 
 ★ अतः दोनों का comparison करें तो You Tube , Tik Tok की अपेक्षा ज्यादा बेहतर हैं । क्योंकि entertainment  एक दो या चार कि घण्टे के लिए अच्छा हो सकता है । पर जानकारियों के बिना जिंदगी नहीं चलती। और उसके लिए  कुछ देख कर समझ कर जान कर खुद को alert और update रखना जरूरी है।

Comments