ख़ुश रखने के लिए चंद चीजें

ख़ुश रखने के लिए चंद चीजें :    •••••••••••••••••••••••••••

यूँ तो खुशी एक आंतरिक भावना है जो कुछ अच्छा महसूस होने पर अपने आप पनपती है। लेकिन आसपास मौजूद बहुत सी चीजें ऐसी है जो हमें यूँ हीं खुशी दे जाती हैं। इसलिए उन्हें पास ज़रूर रखा जाए। जिससे कभी भी मूड थोड़ा ऊपर नीचे होए। उन्हें देख कर वो अपनी प्रकृति बदलने की कोशिश करने लगे। 

उदाहरण से समझते हैं । जो लोग थोड़े artistic mind के होते हैं। वो खूबसूरत कलाकृतियां रखें। Creative art effects से घर सजाएं।  जिन पर आकस्मिक नज़र जाने से नज़रिया बदल जाये। जिन्हें देखकर सुकून महसूस होए। मन की उथलपुथल शान्त सी होने लगे। इसी तरह जो लोग खुद को प्रकृति से अधिक जुड़ा महसूस करते हैं। वह बागवानी करें। गमलों और पॉट्स में खूबसूरत plants लगाएं। जगह की कमी हो तो छोटे छोटे गमलों में ही कुछ सब्ज़ियां उगाएं। अपने हाथ से लगी हुई सब्ज़ियां जब हाथ में आएंगी तो अलग ही अनूभूति होगी।

आज हर चीज़ बाजार में सर्वसुलभ है। कुछ create करने का समय नहीं है कोई बात नहीं। पैसे भी कम हैं तो भी कोई नहीं....सस्ती ही सही। कोई भी ऐसी चीज़ आसपास रखें जो मन को खुश करें। जैसे खूबसूरत मिट्टी की potteries, paintings, artistic vases, नदी के uneven पत्थर, lamps, lights वग़ैरह वग़ैरह। इन चीजों को लेने में कोई बहुत बड़ी रकम नहीं ख़र्चनी पड़ती। पर उन्हें सुंदर तरीके से present करके हम घर का ही नहीं बल्कि अपने मूड को भी अच्छा बना सकते है। 

अगर creativity का शौक रखते हैं। तब तो waste products से DIY करके कुछ नया बना सकते हैं।जो हर बार देखने पर खुशी देगा। बेकार पड़ी वस्तुएं को नए सिरे से एक art piece में बदलने के लिए कोई बड़े तामझाम की जरूरत नहीं। बस थोड़ी इच्छाशक्ति चाहिए। खुद को खुश रखने के लिए। क्योंकि खुशी दूसरों के साथ और व्यवहार की मोहताज नहीं होनी चहिये। 

हम अपनी खुशी का सामान अपने पास ही रखेंगे। बना सकते है तो बेहतर वरना खरीद कर लाएंगे। जिससे वो हमारे mood के लिए regulater switch का काम करेगी। 

Comments