चुनाव संगत का ....👥
चुनाव संगत का.…….!
•••••••••••••••••••••••••••••
आप समाज में रहते हैं ,अपने आस पास बहुत से लोगों से घिरे और करीब। सभी के साथ आप का एक अहम रिश्ता है। ये चाहे दोस्त का हो , सगे सम्बन्धी का हो या सामान्य परिचित का। पर इन सभी रिश्तों के बीच आप को समय और जिंदगी गुजारनी होती है। क्या आप ने कभी सोचा है कि जिन लोगों को आप अपने करीब रहने के लिए चुनते हैं उन का अप्रत्यक्ष असर आप के भाग्य और कर्म दोनों पर पड़ता है। वजह जानिए क्यों ?

हम जिन भी लोगों के साथ रहते हैं उनकी सोच और हमारे लिए राय का असर हमारी कार्य शैली पर पड़ता है और यही कार्यशैली हमारा भाग्य बनाती है बिगाड़ती है। उदाहारण के तौर पर ले एक छात्र जो कि अपने भविष्य के प्रति कटिबद्ध हो कर प्रयास में जुटा हो और संभवतः उसका भाग्य भी उसके नेक कर्मों के आधार पर उसका साथ दे कर उसे सफल बना देगा। यदि वह अच्छे लोगों की संगत में नहीं रहता तो उसकी सोच भी एक अवधि के बाद अपने लक्ष्य से भटक जायेगी। और फिर तब सोच के अनुसार ही वह अपने कर्म करने लगेगा। तब आप स्वयं निर्णय ले कि क्या वह अपना लक्ष्य पा सकेगा ?
ये सब इस लिए वर्णित कर रही हूँ कि हम अपने आस पास किन लोगों को रखतें है ये हमारा चुनाव होना चाहिए। सब से पहले ये परखना चाहिए कि अमुक व्यक्ति का अपने जीवन के प्रति क्या नजरिया है। वह उसे ईश्वर का वरदान समझ कर जी रहा है या एक अभिशाप। क्योंकि जो व्यक्ति जीवन से ही प्यार नहीं करता वह उसको बनाये रखने के लिए प्रयास क्यों करेगा ? अब दूसरी मुख्य बात , ये देखना चाहिए कि वह व्यक्ति आप के जीवन को कितना अमूल्य समझता है। उसे आप की बेहतरी की कितनी परवाह है।वह आप की सफलता या असफलता से कितना प्रभावित होता है। अब तीसरा मुख्य बिंदु देखें , उसकी सोच सकारात्मक है या नकारात्मक। ये सब से महत्वपूर्ण मुद्दा है। क्योंकि अच्छे से अच्छा आदमी भी यदि सोच से जिवंत नहीं है तो उसका जीना बेकार है। अब चौथे बिंदु पर गौर फरमाएं , वह ये कि वह अपने समय का सदुपयोग किस तरह के कार्यों में करता हैं। यदि वह जीवन यापन के लिए भी कोई गलत राह चुनता है तो वह गलत रास्ते पर है। ऐसे में वह आप को भी इस तरह की सलाह या मदद देने की पेशकश कर सकता है। अब पांचवा बिंदु देखें , ये परखें कि अमुक व्यक्ति ने अपनी जरूरतों का दायरा किस हद तक सिमित रखा है या अत्यधिक फैला दिया है। क्योंकि यही वह कारण है जो उसे अधिक काम करने या गलत काम करने के लिए उकसा सकता है। साथ रहते रहते आप भी इस मोह जाल में फंस सकते हैं।

अब सब से महत्वपूर्ण बिंदु पर गौर करें वह ये कि वह व्यक्ति ईश्वर के प्रति कितना संवेदनशील है। जो भगवान से डरता है वह अपने आने वाले कल के लिए भी फिकरमंद होगा। उसे ये पता होगा की आने वाला कल उस ईश्वर की ही मर्ज़ी से गुजरेगा। इस लिए इन बिन्दुओं पर गौर करके जिसे भी अपने इर्द गिर्द रहने के लिए चुनिए। देख परख कर चुनिए। सकारात्मक लोगों के बीच रहेंगे तो आप का जीवन भी सकारात्मकता की और बढ़ने लगेगा। आप सफल होंगे और आप कि सफलता लोगो को खुश करेगी।
Comments
Post a Comment