काश कोई गैजेट मिल जाता …………!
सभी बच्चों को कार्टून बेहद पसंद होते है। मेरी बेटी का पसंदीदा कार्टून डोरेमोन है। मैं भी उसके साथ अक्सर बैठ कर यही कार्टून देखती हूँ और एक बात सोचती हूँ। काश हमारे पास भी डोरेमोन के कुछ गैजेट्स होते जो हमारे रोजमर्रा के जीवन की दैनिक समस्याओं को कम कर सकते। जैसे एक ऐसा गैजेट, जो मदद करता जब कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो गयी हो। क्या कभी आपको ऐसा लगता है कि किसी चीज के खो जाने पर हम सोचते है कि काश वह चीज खुद हमें पुकार कर कह दे कि मैं यहाँ हूँ और हमारी उसे परेशान हो कर ढूढ़ने की समस्या खत्म हो जाती। कोई ऐसी टाइम मशीन होती जो हमें पीछे ले जाकर उसी समय में पहुंचा देती जब हमने उस चीज को खो दिया है। और हमें उसका पता मिल जाता । एक ऐसा गैजेट जो लोगों की हमारे प्रति सोच बदलने की क्षमता रखता हो और स्वतः ही लोग हमें इज्जत देने लगे जैसे की नोबिता अक्सर अपनाता है। अक्सर हम बिना वजह दुर्भावना का शिकार हो जाते हैं। अपने व्यव्हार को संयत रखने के बावजूद लोगों के समझ न पाने के कारण जो miss understanding पैदा होती है उसे इस गैजेट के जरिये बदला जा सके और लोगों को अपने favor में किया जा सकें। एक ऐसा गैजेट जिस से अपनी मनपसंद चीज तुरंत हांसिल की जा सके। वरना बहुत सी चीजों के लिए तो इस लिए तरसना पड़ता है कि हम उसे afford ही नहीं कर सकते। वह तमाम वस्तुएं या खान-पान जिन के लिए सोचना और इंतजाम करना एक चुनौती भरा कदम होता हैं। उनका सुख हम ले पाते। एक ऐसा गैजेट जो हमारे असंभव कार्य को संभव बना दे और उसे आसानी से निपटा दे। चाहे वह बच्चे के लिए उसका होमवर्क हो या पिता के लिए दफ्तर की बैलेंसशीट। जो कार्य हमारी क्षमता की पहुँच से दूर हो और जिसे करने में एक लम्बा समय लगने वाला हो। वह उस गैजेट की मदद से बिना भारी मेहनत के निपट जाए। एक ऐसा anywhere door जो हमें मन चाही परिस्थति या जगह पर पहुँचाने की ताकत रखता हो। जिस से उस स्थान पर पहुँच कर बिगड़ती स्थिति को सँभालने और बनाने की कोशिश हो सके। एक ऐसा गैजेट जो किसी कार्य के समाप्त होने तक आप को उसमे बांधे रखे और distract होने से बचाये। जिस से आप अपना 100 % दें सकें और सफल हों। वरना कई ऐसे विचार मन को इधर उधर भटकाते रहते हैं जिस से वर्तमान कार्य पर प्रभाव पड़ता है। कोई ऐसा गैजेट जिस से आप की परछाई को आप से अलग किया जा सके जिस से आप एक ही समय में दो जगह उपस्थित रह कर दो कार्यों को अंजाम दे सकें।चश्मे के रूप का कोई ऐसा गैजेट जिसे पहनने के बाद आप सामने वाले के मन की बात समझ सके और उसके बारे में विस्तार से जान सकें।
वैसे सोचने लिए ये सब अच्छा है। जीवन बदलने के लिए आज हमें ऐसे ही गैजेट्स की जरूरत है पर क्या सच में ऐसा हो सकता है ? नहीं ……… क्योंकि हम नोबिता नहीं है जो डोरेमोन के भरोसे अपनी जिंदगी की तमाम समस्याओं को किनारे लगा रहें हों। हमारे पास ये सभी गैजेट्स मौजूद है और हम इन्हे अपने व्यव्हार ,आचार , और कार्य के जरिये पा सकते हैं। क्योंकि हम 21 वीं में हैं डोरेमोन से सिर्फ एक सदी पीछे। सोच एक बड़ी चीज हैं और सोच ही कार्य को सफलता देती हैं इस लिए ये सोचना कि कोई अलादीन का चिराग मिल जाए जो सब कुछ आसान कर दें ये उचित नहीं होगा इस लिए सोच को सार्थक बनायें। व्यवस्थित जीवन शैली ,उत्तम व्यवहार और ईमानदार प्रेरणादायी कार्य एक ऐसा गैजेट है जिस से सभी समस्याएं सुलझ सकती है। अतः अपने लिए गैजेट्स खुद invent करें ……………

Comments
Post a Comment