व्यवहारिक प्रतिमान

व्यवहारिक प्रतिमान :  

•••••••••••••••••••••

अंग्रेज़ी में एक टर्म होती है - "गिल्टी प्लेज़र"

इसका मतलब है कि आप जानते हुए भी कुछ ऐसा करते हैं जो आपके लिए सही नहीं है, जिसका असर शरीर और दिमाग के लिए उचित नहीं है। लेकिन फिर भी वो आपको खुशी देता है। जैसे कि जंक फूड खाना, कोई रिस्की खेल खेलना, कोई ऐसी फिल्म देखना जिसे आप जानते हैं कि वह समय की बर्बादी है। फिर भी वो आपके हैप्पी हार्मोन्स को पल भर के लिए ही सही, लेकिन सक्रिय कर देती है। ये अमूमन हम क्षणिक सुकून के लिए करते हैं। जिंदगी में ऊब होने पर हम परिवर्तन चाहते हैं।ये परिवर्तन हमेशा फायदेमंद चीजों के ही जरिये मिले ये सम्भव नहीं होता। इसलिए हम कभी कभी उन चीजों का भी चयन कर लेते हैं जो या तो नुकसानदेह हैं या फिर जो प्रभावहीन हैं। अगर प्रभावहीन है तो व्यक्तित्व पर ज्यादा फ़र्क़ नहीं पड़ता। पर यदि वह नुकसानदायक है तो उसका असर कालांतर में गहरा होयेगा। अर्थात गिल्ट होते हुए भी हम वो कर रहे। सिर्फ क्षणिक सुख के लिए। यही गिल्टी प्लेज़र कहलाता है। 


इसके ठीक विपरीत एक शब्द है - "गिल्टी इमोशनल ओवरव्हेल्म"

इसका मतलब है कि आप किसी चीज़ से इसलिए परहेज करते हैं क्योंकि वो आपके भावनात्मक पक्ष को झकझोर देती है। जबकि वह चीज़ आपको पसन्द है।आप की रुचि की है। 

उदाहरण के लिए कोई विशेष खाना, कोई विशेष स्थान जहाँ घूमने जाने का मन हो पर वहां की कोई बुरी याद तोड़ देती हो, कुछ ऐसी फिल्में या किताबें जिन्हें दोबारा देखना या पढ़ना,  क्योंकि पता है कि उनका भावनात्मक प्रभाव हमें भीतर तक हिला कर रख देता है।  हालांकि वो सबसे पसंदीदा फिल्में और किताबें हो सकती है। ऐसा कभी कभी अंदर छुपे हुए किसी अपराधबोध के कारण भी होता है। उस चीज़ से कोई अपनी बुरी याद जुड़ी होती है। जिससे हम दूर रहने के लिए उस पसन्दीदा चीज़ को ही दूर कर देते हैं  अमूमन ये गिल्टी कुछ हद तक सामाजिक दबाव के निहित रहती है। जैसे किशोरावस्था में सेक्स सुख की चाह चरम पर रहती है। लेकिन सामाजिक मानदंडों के अनुसार चलते हुए सबको उसकी पालना करनी पड़ती है। अर्थात चाह तो है पर अपना नहीं सकते। उसके लिए इच्छाओं को घोटना पड़ता है। बस यही घुटन का कारण बनती है। 

ये व्यवहार के कुछ अलग अलग प्रभाव है जो कि जीवन में परिस्थितियों के कारण जन्मते हैं और जिनसे हमारा व्यक्तित्व प्रभावित होता है। 

◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆

Comments