नव वर्ष विशेष 
आज करें ये वादा खुद से ……!

आज करें ये वादा खुद से 
खुद को  ही अब बदलेंगे,
साथ कोई चले न चले 
बदली राह पर चल देंगें। 
अच्छा बनने के वास्ते 
कुछ राहें निर्मित कर लेंगे ,
सबको संग लाने के लिए
प्यार दिलों में भर देंगे। 
ऐसा कुछ जादू भर दें कि
सब मुरीद बन जाएंगे ,
पीछे पीछे चल कर सब 
अच्छाई पा जायेंगे। 
इन्तेजार दूजे का न हो 
खुद ही आगे आएंगे ,
पहल करेंगे खुद से ही 
साथ तभी सब आएंगे। 
भेड़ चाल में सब बह जाए
ऐसी धारा बन जाएंगे ,
एक उदाहरण बन कर सबके 
दिल का मैल धुलायेंगे। 
आज है अपना वादा खुद से 
अच्छाई अपनाएंगे ,
और करेंगे प्रेरित सब को 
प्रेम प्यार फैलाएंगे। 




Comments