GAG promise ,Goals, Accountability & Gratitude

 GAG promise,         Goals, Accountability & Gratitude.....

********************

नया साल शुरू हो गया। और आज पहले दिन से ही कुछ ऐसा किया जाए जिससे जिंदगी बदल जाये। हम जो चाहे वो हमें मिल जाये। हम जो सोचें वो पूरा हो जाये। कौन नहीं चाहता कि हमारा आने वाला कल बेहतर ही नहीं बेहतरीन हो। इसके लिए आज कुछ करना होगा। और ये प्रयास एक निरंतर प्रक्रिया की तरह जिंदगी का हिसा बन जाना चाहिए। ईश्वर भी प्रयास देखकर ही फल देता है। तो शुरू करते हैं।

Goal writing : अपने goals को एक तारीख से ही लिखना शुरू करो। सिर्फ सोचते रहने से उनमें clarity नहीं आती। जब लिखने लगेंगे तो उसकी इबारत किस्मत से जुड़ने लगेगी। writing में बहुत power है। रोज बार बार वही लिखते रहना तकदीर बन जाती है। दिन में कभी भी उस मनचाहे को कोई diary लेकर उसमें लिखा जाए। बेहतर तो ये होगा कि कोई एक समय भी निश्चित कर लिया जाए। पर पारिवारिक जीवन में अगर ये सम्भव नहीं हो पाता तो 24 घण्टे में कभी भी का एक नियम बना लिया जाए। 

Accountability : ये step लिखने की प्रक्रिया का ही विकसित रूप है। हम लिख तो रहे कि हम ये चाहते हैं। पर बिना हाथ हिलाए तो मुहं में खाना भी नहीं जाता। तो बिना प्रयास के हमारी इच्छा कैसे पूरी हो जाएगी। अगर हम चाहते हैं। कि ईश्वर उसे पूरी करें तो हमें भी तो उस ओर प्रयास करना चाहिए। तो रात को सोने से पहले अपने मन अपनी आत्मा को हिसाब दें कि आज मैनें अपनी इच्छा के लिए ये ये प्रयास किये। क्योंकि प्रयास और भाग्य जब दोनों मिल जाएंगे तो इच्छा पूरी हो जाएगी। 

Gratitude :  ये तो दिन भर किया जा सकता है। हमारे पास ऐसी बहुत सी चीजें है जिनके लिए हम आभारी हो सकते हैं। हम और की तो कामना कर रहे पर जो है उसका मूल्य समझ कर उसके लिए जिंदगी , ईश्वर और भाग्य को धन्यवाद नहीं कह रहे। प्रकृति भी आभारी रहने वालों को और बहुत कुछ देती है। इसलिए मां पिता, दोस्त , रिश्तेदार और समाज के अन्य लोगों के प्रति आभारी महसूस कीजिये। प्रकृति और यूनिवर्स को भी धन्यवाद कहिए। कृतज्ञ मन सदैव उपकृत रहता है। अहसानफरामोश लोग कभी भी तरक्की की ऊंचाइयां नहीं छूते। क्योंकि अंदर से उनके मन में कुटिलता भरी होती है। 

इसलिए ये GAG फॉर्मूला अपनाइए और इस नववर्ष को मनचाहा देने वाला santa clause बना लीजिए। उसकी झोली में भी लाखों नेमतें हैं। बस उसे देने की याद दिलाइये और आभारी रहिए। 

★◆★◆★◆★◆■◆★◆■◆★◆ ★




Comments