Stoicism अर्थात TAVER practice

Stoicism अर्थात TAVER practice:   ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

पुरातन ग्रीस और रोम की Hellenistic Philosophy में stoicism की थ्योरी बहुत प्रसिद्ध है। जिसमें life को बेहतर बनाने के लिये कुछ ऐसी विचारधाराओं को प्रमुखता दी गई जिसमें सबसे पहले वर्गीकरण करना बताया गया। वर्गीकरण उन चीजों का जो हमारे कंट्रोल में है और जो हमारे कंट्रोल में नहीं है। इससे हम अपनी मेहनत और वक़्त जाया होने से बचा सकते हैं। क्योंकि ज्यादातर हम उन चीजों और बातों पर time waste करते हैं जो हमारे कंट्रोल में नहीं है और जिनका हम कुछ नहीं कर सकते। 

जीवन को व्यवस्थित चलाने और सुख पाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण विचारों और साध्य जैसे विवेक,साहस,धैर्य, संयम, संतुलन आदि को व्यवहार में शामिल करना होगा। जिसे उन्होंने prudence,fortitude, temperance और justice के रूप में परिभाषित किया। 

TAVER से तातपर्य है कि एक planned नियमावली जो व्यवहार में उतार कर सुख को निरंतर बनाया जा सकता है। इसे विस्तार से समझते हैं

T stands for thought-           ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

जो हम सोचते हैं वो हमारे voluntary control में है। उसे हम अपने हिसाब से adjust कर सकते हैं।

  A stands for action -                     ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

जो हम करते हैं वो भी हमारे control में रहता है। हम चाहे तो उसे बदल सकते हैं। जिससे परिस्थिति भी बदलेगी। 

 V stands for values -                ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

हमारा कैरेक्टर, हमारी integrity, हमारी honesty सब हमारे control में हैं। जिसे हम बेहतर या बेकार बना सकते हैं।

E stands for efforts -                    ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

हमारे सारे प्रयास, साहस और निष्ठा हमारे control में है।

R stands for reaction -                 ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~                

सारे दुःख और सुख बस एक reaction से जुड़े हुए होते हैं। जब जब हम किसी स्थिति पर fast reaction देते हैं तो बाद की परिस्थिति को हम पहले से नहीं समझ सकते। 

              तो stoicism ये कहता है कि उन चीजों पर work करे जो हमारे control में है। अर्थात focus on what we can control. साथ ही ये accept भी करना है कि बहुत सी चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं है। उन चीजों से detach होना जरूरी है। इसके लिए mindset shift करने की जरूरत है। जब हम अवांछित से detach होएंगे तो फिर वांछित पर focus कर सकेंगे। और वही desirable things  हमारी जिंदगी को सुखी बनाएंगी। 

★◆★◆★◆★◆★◆★◆★★◆★◆


Comments