Meal Replacement Drink

Meal replacement drink          ***********************

नए नए ट्रेंड्स, नई नई कोशिशें। खुद को व्यवस्थित रखने की, आदतें सुधारने की और कद काठी दुरुस्त करने की। पर ये चलन कितने कारगर होते हैं। ये शरीर-शरीर पर निर्भर करता है। हर शरीर की प्रतिक्रिया एक जैसी नहीं होती। और हर शरीर को कुछ नया स्वीकारने में मुश्किल भी होती है उसमें समय भी लगता है। 

ये नया चलन है लंच समय में पूरा भोजन करने के बजाए एक ऐसा replacement drink पिया जाए जिसे पीने में समय भी कम लगे और जो जल्दी ही digest भी हो जाये और उसमें तमाम न्यूट्रिएंट्स हो जो शरीर के लिए जरूरी हो। अमूमन लोग ऑफ़िस में लंच समय में घर से पूरा भोजन या तो लाते हैं या दफ्तर की ही कैंटीन में खाते हैं। दफ्तरों में 1 घण्टे का लंच hour होता है। उस समय का उपयोग लोग भोजन करने और कुछ देर relax होने में लगाते हैं। अब meal replacement drink का चलन किन वजहों से किया गया उसके ये कुछ प्रमुख बिंदु हैं.................

पहला - भोजन में समय कम लगे और व्यक्ति की productivity बढ़े। 

दूसरा -हल्का खाएंगे तो सेहत सुधरेगी। मोटे लोग पतले होएंगे। पतले स्वस्थ होएंगे।

तीसरा - गरिष्ठ भोजन करने के उपरांत एसिड reactions की वजह से नींद आने लगती है जो कि दफ्तर के लिए उचित नहीं।

चौथा - पेट को ज्यादा की अपेक्षा थोड़े के लिए तैयार करना। क्योंकि पेट असीमित क्षमता रखता है। अगर चार रोटी की आदत पड़ गयी तो अधिक भूख लगने पर या स्वादिष्ट भोजन के समय वह पांच भी हो जाएगी। एक रोटी अमूमन अधिक खाई जा सकती है।

पांचवा - यूँ तो हम सोच कर अपना meal खाते हैं जिसमें सभी पोषक तत्व हों। पर फिर भी हमारी जानकारी से परे उसमें कुछ ना कुछ रह ही जाता है। लेकिन जो ये ड्रिंक बनाया जाता है उसे ये जांच परख कर बनाते हैं कि उसमें कोशिश करके दिन की जरूरत के सभी पोषक तत्व शामिल किए जाएं। जिससे वो एक पूरे meal का suppliment  बन जाये। 

बदलाव हो रहे हैं। नई नई तरकीबों से जिंदगी को और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही। जो खुद को सूट करें अपना लेना चाहिए। 

★◆★◆★◆★◆★◆★◆★◆★◆★

Comments