Extend limits of your comfort zone ………!

चलिए आज एक ऐसे विषय पर बात करती हूँ जिसकी सभी को चाहत रहती है और अपने जीवन में उसका रहना सभी को पसंद है। और वह  है COMFORT ZONE  . यह दायरा सही मायनों में एक अनदेखी लक्ष्मण रेखा की तरह है जिस के बीच रहकर हमने अपनी सारी खुशियों और इच्छाओं को उसी के बीच समेट लिया हैं। जीवन चक्र में उतार चढाव आना या जाना एक सामान्य सी बात है और इसी  धुप छावं के साथ जीवन गुजरता रहता है। पर एक व्यक्ति की जो सबसे बड़ी चाहत होती है कि  वह हमेशा एक comfort zone  के बीच रहे। जिसे वह खुद बनाये और जिसे समाज द्वारा छेड़ा न जाए। इस comfort zone की सब से बड़ी खासियत ये है कि यह वह दायरा है जिस में वही सपने देखे जाते है जो प्रिय होते हैं। जिन्हे हम पूरा होते देखना चाहते  हैं। इस प्रतिबंधित दायरे में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलता है जो वाकई बहुत करीब होते हैं और जो हमारी ख़ुशी में ही अपनी ख़ुशी समझतें हैं चाहे वह हमारे घर से जुड़े हों या हमारे कार्यस्थल  से। समाज के भी उन्ही लोगों को इस में आने की अनुमति होती है जो इस की मर्यादा को भली भांति समझते हो और निभा सकते हों। ऐसे बहुत  से specifications के साथ ये दायरा हमारे जीवन का अहम हिस्सा बना रहता है।
                                                                       पर अब दूसरा पहलु देखिये कि सदा ही ऐसे comfort zone  में रहना व्यक्ति को एक हद तक निष्क्रिय बना सकता है। क्योंकि जीवन के उतार - चढाव ही आगे बढ़ने और परिस्थितियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। जब तक व्यक्ति risk नहीं लेता वह आगे कैसे बढ़ेगा। और risk factor के साथ सफलता और असफलता दोनों  ही जुड़ें  रहते हैं। हमेशा दुनिया को उस कोने से  देखने की कोशिश करो  जो उसका आखरी छोर है और जहाँ से कोई नहीं देखता।  क्योंकि तभी वह चीजें दिखाई देंगी जो नयी है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक है। अपने आस पास जब भी एक सुरक्षित दायरा बना रहेगा तब वह कोई भी अप्रत्याशित घटना या चीज संपर्क में नहीं आएगी जो चौंका दे या विस्मृत कर दे। आखिर जीवन में SURPRISE भी कोई चीज होती है जो हम सभी को  अच्छी लगती है। इस लिए surprises को आने के लिए  दायरे का एक हिस्सा खुला रखें और उसी से जीवन में नयी परिस्थितियों का आनंद लें। ………!
                                                                                            

Comments