आभारी मन लिए नव वर्ष में प्रवेश

 आभारी मन लिए नव वर्ष में प्रवेश :                               ••••••••••••••••••••••••••• 

साल गुज़र रहा और नया साल आ रहा है। गुजरे साल ने हमें बहुत कुछ दिया है। यकीनन वह हमारे भाग्य का ही लेखा जोखा है। पर जो भी कुछ अच्छा या बुरा हमने पाया। उसके लिए आभारी होने से आने वाले साल के लिए उम्मीदें और खिल जाएंगी। क्योंकि आभारी होना आपके प्रति स्थितियों और व्यक्ति को और उपकृत करता है। 

आपके जीवन में जिस वजह से जिन लोगों की वजह से कुछ अच्छा हो पाया। उनका आभारी होने के लिए ये करें ....

1. एक मृदुल संदेश के जरिये उनके प्रति आभार दिखाएं। 

2. कोई तोहफा या स्मृतिचिन्ह देकर उन्हें ये स्मरण कराएं की आप उनके आभारी हैं।

3. उनके लिए कुछ अच्छा कर सकें तो करिए। जिससे उनको अपनी की हुई अच्छाई के बदले अच्छाई का reward मिला ये जानकर अच्छा लगे। 

4.उनके योगदान की सराहना के लिए कोई छोटा आयोजन भी किया जा सकता है।

5. आभारी होने के लिए जरूरी नहीं कि हर बार तोहफा ही दिया जाए। बस छोटी छोटी अप्रिय बातों की अनदेखी की जाना ही काफी होगा। ये रिश्तों की मजबूती के लिए बेहतरीन कदम है।

अब जिंदगी का आभार मानने के लिए : जरूरी 15 चीजों की सूची बनाएं। क्योंकि हमें जिंदगी ने बहुत कुछ दिया पर उनके प्रति हम कभी आभार नहीं दिखाते...

रंगरूप, कद काठी, अच्छा स्वास्थ्य, परिवार, दोस्त, जीवनसाथी, बच्चे, धन संपदा, घर, कामकाज और भी बहुत कुछ....ये सूची ये दिलाती हैं कि ये सब हमारे पास है जिसके लिए हम कभी आभार नहीं मानते। जिसके लिए हमें जीवन को धन्यवाद देना चाहिए। ये अभ्यास हमारे जीवन में सकारात्मकता को बढ़ाता है। क्योंकि आभारी मन निश्छल निर्मल हो जाता है। ये भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। 

पाई हुई बहुत सी चीजों को taken for granted लेते हैं। वह चीज़ हमें ही मिलनी चाहिए क्योंकि हम उस काबिल हैं। जबकि इससे उलट हमेशा धन्यवाद की भावना में रहने से ईश्वर , सृष्टि और ब्रम्हांड और मेहरबान होते हैं। क्या ही जाता है जो अगर किसी चीज़ के लिए किसी को धन्यवाद कह दो। हमारे तरफ से तो हम खाली नहीं हुए पर दूसरी तरफ से वो भी भर गया और हमें भी भरे होने का अहसास दे गया। यही जीवन है। इसे आभारी होने के साथ जीने से ये सदैव फलता फूलता है। 

◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆


Comments