Dark comedy का भद्दा सच

Dark comedy का भद्दा  सच :    •••••••••••••••••••••••••••••   

ये dark comedy का concept कुछ समझ नहीं आया। आख़िर किस तरह का ये छिछोरापन है जिसे comedy बनाकर परोसा जा रहा। औऱ सबसे चिंताजनक ये है कि आज का युवा इसमें अपना भविष्य ढूंढ रहा।                                                                              अभी हाल ही में एक प्रसिद्ध youtuber ने dark comedy के नाम पर इतना घृणित और भद्दा मजाक किया जिसे सुन कर  कानों से खून बहने लगे। दिमाग फट जाए और बच्चों की सोच देखकर मर जाने का ही मन करे। ये जो हमने आधुनिक समाज के नाम  पर जो नई guideline बनाई है उसमें युवा तो खुश होकर जी रहे पर हम बड़े अपनी अस्मिता खत्म होती देख रहे।                 अब किस्सा पूरा जानिए...उस youtuber ने एक show में एक contestant से पूछा कि क्या वह अपने माता पिता को सेक्स करते हुए जीवन भर देखना चाहता है या एक बार उसमें शामिल होकर उसे रोक देना चाहता है....!! इस वाक्य का मतलब मैं तो समझ नहीं पाई हो सकता है कि आप सब को समझ आ जाये।  कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जो दिमाग में खड़े हुए वह समक्ष रखती हूँ ....                

  1. माता पिता का साथ जीवन भर का है। एक दूसरे के साथ यौन सम्बंध बनाये रखना खुशी भी है और रिश्ते की मजबूती भी।                      

2. जीवन भर सेक्स करते हुए देखने से क्या अर्थ, कोई कितना भी advance हो क्या बच्चों को सामने बिठा कर सेक्स करता है  ?  

3.  क्या ये अत्यंत व्यक्तिगत और निजी कार्य नहीं है, क्यों कोई बच्चा इसमें किस तरह शामिल होयेगा... अगर वह बच्चा लड़का है तो क्या वह माता को use करेगा या अगर वह लड़की है तो पिता उसे करेगा...     

4. और रही बात रोकने की तो जब विवाह द्वारा सामाजिक रूप से माता पिता को संग रहने और शारीरिक सम्बंध बनाने की अनुमति समाज ने दी है तो बच्चा कौन होता है उसे रोकने वाला.....? ?                         

5. क्या अब बच्चों के पास उनके जीवन में कोई और महत्वपूर्ण लक्ष्य या कार्य नहीं बचा है कि वह अपने मातापिता के निजी सम्बंध पर अपना focus करेंगे ? ?                    

 6. बच्चों की उम्र इतना ना हो कि वह इन संबंधों का तातपर्य और महत्व समझ सके तो उसमें उनका involvement  ही क्यों रखना....                                                 

7. अश्लीलता की पराकाष्ठा तक जाकर आखिर ये नई zen g पीढ़ी खुद को कितना modern साबित करना चाहती है ..??    

8. ये बात एक 25-26 साल के युवक से सुनना कितना पीड़ादायक लगा। ये एक सभ्य व्यक्ति ही समझ सकता है। पता नहीं उस युवक के मातापिता इस तरह की सोच रखने वाले बच्चे को किस तरह परवरिश दे रहे और गर्व महसूस कर रहे कि बच्चा विख्यात youtuber है। अगर आज भी उनका सर शर्म से नहीं झुक रहा तो लानत है ऐसे मातापिता पर। उनको शर्तिया अपने बच्चे की बात को मानकर उसको सामने बिठाकर शारिरिक सम्बंद बनाना चाहिए। और अगर उनका बच्चा भी शामिल होना चाहे तो करना चाहिए। यही उनकी सजा है। 

9. Shame on you new generation..विकास के नाम पर तुमने खुद को जहन्नुम में जाने के लिए तैयार कर लिया है। क्योंकि जो विकास दिमाग को इस कदर गंदा कर दे वह कभी कभी भलाई नहीं कर सकता। 

★★★★★★★★★★★★★★★★★

                         

Comments