ATEM - Advance Tech Enable Mindfullness
Advance tech enable mindfulness :
•••••••••••••••••••••••••••••••••
हर शब्द को पहले परिभाषित करते हुए उनकी एक विस्तृत व्याख्या करेंगे।
Advacne - अर्थात उन्नत। मतलब जो आज के AI जमाने के साथ चलते हुए विचारों और भावनाओं को संतुलित करती हैं । एडवांस टेक्नोलॉजी अर्थात विभिन्न ऍप्स , बियरेबल डिवाइस , वर्चुअल रिअलिटी के उपयोग से भावनाओं विचारों को संभालने का प्रयास।
Tech - दिमागी तरंगों को संतुलित करने के लिए नई तकनीक और मशीनों का प्रयोग । जैसे मन को स्थिर रखने के लिए प्राचीनकाल से प्राणायाम है। उसी प्रकार अब आजकल के नए जमाने में तकनीक का प्रयोग करके शांति और स्थिरता की खोज हो रही।
Enable - उपरोक्त तरीकों को प्रभाव में लाकर उससे परिणाम की अपेक्षा करना। हर किसीके अलग अलग व्यक्तित्व के कारण सबसे पहले कोई बजी विधा उपयोग में लाने से पहले जांची जाती है। क्योंकि ये जरूरी तो नहीं कि हर मरीज पर एक ही दवा काम करें
Mindfullness - माइंडफुलनेस एक तरह का अभ्यास होता है जिसमें व्यक्ति अपनी शारीरिक संवेदनाओं , विचारों भावनाओं के प्रति जागरूक होकर उनपर काम करता है। अपनी प्रभावपूर्ण उपस्थिति से उन अभ्यासों का अपने हित में उपयोग करता है।
इसे करने के लिए जो तरीके उपयोग में लाये जा रहे वो निम्न है :
1 - एडवांस्ड एप्प जैसे हेडस्पेस , कैल्म , माइंडवैली , इनसाइट टाइमर , टेन परसेंट हैप्पीअर , ओमवाना, बैलेंस आदि बहुत से apps हैं। जिनकी सहायता से मैडिटेशन को तकनीक से जोड़ा जा रहा है।
2. बियरेबल डिवाइसेस के प्रयोग से मैडिटेशन या ध्यानावस्था को और अधिक प्रभावी और कारगर बनाया जा रहा। ध्यान को केंद्रीत करने के लिए इन devices का उपयोग किया जाता हैं।
3. ध्यानावस्था में व्यक्ति को उस रियलिटी ने ले जाने का प्रयास करते हैं जैसा कि वह सोच रहा है। क्योंकि जब तक वर्चुअल अनुभव नहीं होते तन तक स्थितियों का सही भान नहीं होता।
इन तकनीकों का उद्देश्य व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य और विचारों को परिष्कृत करने के लिए किया जा रहा है। इस mindfullness तकनीक में गाइडेड मेडीटेशन सत्र होते हैं। जो कि मानसिक अवस्था के विभिन्न विषयों जैसे नींद, तनाव, अत्यधिक सोचने की प्रवृति आदि पर काम करते है। इन apps में ध्वनियों, ऊर्जा, प्रकाश, अध्यात्म, मंत्रोच्चारण आदि बहुत से तरीके प्रयोग में लाकर व्यक्तिगत स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है। इन apps के पास अपनी एक library भी होती है। अर्थात व्यक्तिनुसार चुनाव करके उसे सुविधा देना।
Mood tracking, cognitive behavior, breathing exercises, sleep therapies ये बहुत से व्यवहारिक विषयों को इस विधा के द्वारा track पर लाया जाता है। इसलिए जब भी कभी मन अपनी सामान्य स्थिति से भटका हुआ लगे। इस तरह के गाइडेड मैडिटेशन जरूर अपनाने चाहिए। जिससे मानसिक अवस्था बेहतर हो सकेगी।
◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆
Comments
Post a Comment