अव्यवस्था इतनी भी बुरी नहीं 🙆

 अव्यवस्था इतनी भी बुरी नहीं : 

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

सामान्यतः अव्यवस्था, गंदगी या फैलावड़े को आलस्य का प्रतीक मानते हैं। परन्तु अव्यवस्था कोई नैतिक कमजोरी नहीं है। कुछ लोग व्यवहार से बहुत व्यवस्थित नहीं होते। उनका समान, कपड़े ,रसोई, टॉयलेट वगैरह बहुत साफ सुथरे और व्यवस्थित नहीं रहते। ऐसा इसलिए नहीं होता कि वह ऐसा चाहते ही नहीं। व्यवस्थित ना रहने के बहुत से reason हो सकते हैं। समय की कमी, अतिरिक्त कार्य बोझ, घर में ज्यादा सदस्य या व्यवस्थित होने की कम आदत आदि और भी कई reason हो सकते हैं जिनकी वजह से घर में  अमूमन अव्यवस्था पसरी रह सकती है। 

एक व्यवस्थित और साफ सुथरा घर किसी के परिपक्व और सफल होने का मापदंड नहीं हो सकता है। अव्यवस्था और रचनात्मकता के बीच गहरा संबंद्ध है। गहरी मानसिकता वाले लोग अक्सर अव्यवस्थित होते हैं क्योंकि उनका दिमाग time management और प्राथमिकता तय करने के मामले में  कमजोर होता हैं और सामान्य तरीके से नहीं सोच पाता। क्योंकि वो अपनी ख़ास सोच जे प्रति focussed रहते हैं। लेकिन कुछ research के अनुसार ऐसे ही व्यक्ति अधिक रचनात्मक सोच पाने में सक्षम होते हैं। शायद ऐसा इसलिए हो सकता है कि उनका ध्यान सिर्फ अपने कार्य पर focussed रहता है। वह कार्य अच्छे से करना चाहते हैं उस कार्य को करने में अगर अव्यवस्था फैल रही हो या फैलावड़ा हो रहा हो तो वह इसे बुरा व गलत नहीं मानते और नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि उनकी प्राथमिकताएं कुछ और होती हैं। अक्सर वैज्ञानिक, डॉक्टर या अनुसंधानकर्ता आदि के आसपास अव्यवस्था ही मिलती हैं।

एक मज़ेदार उदाहरण से इसे बताती हूँ। मेरे पति कृषि वैज्ञानिक है। उन दिनों वो सरसों यानी musturd पर research कर रहे थे। एक दिन मैं उनके दफ़्तर गई। उनके कमरे में जाकर देखा तो उनके lab में हर ओर सरसों के सूखे हुए पौधों की डालियां पड़ी हुई थी। मैं व्यवहारिक रूप से काफ़ी व्यवस्था पसन्द इंसान हूँ। तो जैसे ही वो कमरे से बाहर गए। मैनें सारी सूखी डालियाँ इकट्ठा करके एक जगह रख दीं और पूरा lab साफ सुथरा कर दिया। सोचा शायद इन्हें समय ना मिलता हो साफ करने का तो मैं ही कर देती हूं। जब वो लौट कर आये तो मुझे इतनी जबरदस्त डांट पड़ी। क्योंकि वो अलग अलग variety's के plants थे। और उनके seeds का weight measure करने के लिए उन्हें अलग अलग छोड़ रखा था। उनका experiment मेरी वजह से खराब हुआ। पर ये समझ आया कि कहीं अव्यवस्था भी किसी परिणाम के लिए आवश्यक होती हैं।

इसलिए अगर सही मायनों में देखा जाए तो अव्यवस्था इतनी भी बुरी नहीं। क्योंकि व्यवस्था अगर सफाई सुघड़ता दिखाती है। तो ज अव्यवस्था भी रचनात्मकता का परिचय देती है। 

◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆

Comments